देहरादून,27 मई(आरएनएस)। वृक्षाबंधन अभियान के संस्थापक मनोज ध्यानी अपनी उत्तराखंड बचाओ सनातन जगाओ यात्रा के तहत प्रदेश में 18 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा का प्रथम चरण बुधवार को एकादशी पर दून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुआ। सनातन युवा वाहिनी के बैनर तले यह यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी और आम जनता से संवाद कर सनातन की मूल भावना एवं विचारों को प्रतिस्थापित करने का प्रयास करेगी। इस यात्रा के माध्यम से चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे, बेरोजगारी निवारण के लिए रोजगार सृजन के प्रयास होंगे, दो लाख से अधिक पौधों का रोपण वृक्षाबंधन अभियान के तहत होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

