सारंगढ़ बिलाईगढ़ 27 मई (आरएनएस) “नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब थाना परिसर में ही सीधे रोजगार का मौका मिलने जा रहा है, जहां निजी सुरक्षा कंपनी युवाओं को सुरक्षाकर्मी के रूप में चयनित करेगी।” सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बेरोजगार महिला और पुरुष युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली में निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा निशुल्क भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस कैंप में इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के रूप में चयनित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस भर्ती शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और नियमित आय का स्रोत हासिल कर सकें। शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी, चयन प्रक्रिया और रोजगार से जुड़ी शर्तों के बारे में भी बताया जाएगा। आयोजनकर्ताओं के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती अभियान केवल डोंगरीपाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में भी इसी तरह के रोजगार शिविर लगाए जाएंगे। जिले के युवाओं में इस भर्ती शिविर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि बिना किसी शुल्क के सीधे रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। बहरहाल, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह कैंप सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि भविष्य बदलने का बड़ा अवसर बनकर सामने आया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

