Author: tarun sardar

नईदिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। श्रीलंका के तटीय इलाकों में चक्रवात दितवाह की वजह से भारी बारिश हो रही है, जिससे वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। यह चक्रवात रविवार तक तमिलनाडु पहुंच जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात अभी श्रीलंका के तटीय इलाके और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। विभाग का कहना है कि चक्रवात 28 से 30 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी पहुंचेगा। इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि चक्रवात दितवाह पिछले 6 घंटों में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से…

Read More

0-विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान नईदिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत दौरे की तारीख सामने आ गई है। वे 4 और 5 दिसंबर को 2 दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर आएंगे। इस दौरान पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस यात्रा के दौरान भारत और…

Read More

इस्लामाबाद,28 नवंबर। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर उनके बेटे कासिम खान ने वैश्विक हस्तक्षेप की मांग की है। गुरुवार रात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनके पिता 845 दिन से गिरफ्तार हैं और एक मृत्यु सेल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनसे कोई बातचीत नहीं हो रही है, वह जीवित हैं कि नहीं इसका भी कोई सबूत नहीं मिल रहा है। कासिम ने एक्स पर लिखा, मेरे पिता 845 दिनों से गिरफ्तार हैं। पिछले 6 हफ़्तों से, उन्हें एक मृत्यु सेल में अकेले…

Read More

वाशिंगटन,28 नवंबर। अमेरिका में संघीय एजेंसियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रवासियों को गिरफ्तार करने का जाल बन गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो प्रवासी ग्रीन कार्ड के लिए साक्षात्कार देने सैन डिएगो स्थित अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) कार्यालय पहुंच रहा है, उसे हिरासत में लिया जा रहा है। इसमें अधिकतर वे लोग शामिल हैं, जो अमेरिकी नागरिक से शादी करके ग्रीन कार्ड पाने के हकदार बने हैं। आव्रजन वकील समन नासेरी ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि संघीय एजेंसियों ने साक्षात्कार के दौरान वीजा अवधि से अधिक समय तक अमेरिका में…

Read More

कोलंबो,28 नवंबर। श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं और जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। आपदा को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद कर दिए हैं। देशभर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि कई लापता हैं। 600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सड़क मार्ग बंद होने से बचाव कार्य बाधित है। सबसे अधिक 25 मौतें बादुल्ला और नुवारा एलिया में हुई हैं, जहां भूस्खलन की चपेट में आकर कई…

Read More

वाशिंगटन,28 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स पर हुई गोलीबारी के बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के समय स्वीकृत शरण मामलों और 19 देशों से अमेरिका आए व्यक्तियों को जारी ग्रीन कार्ड की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो ने इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि वह तीसरी दुनिया के देशों से प्रवासियों को पूरी तरह रोक देंगे। यूएससीआईएस निदेशक एडलो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर विदेशी की यथासंभव जांच…

Read More

हांगकांग,28 नवंबर। हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर को बहुमंजिला रिहायशी इमारतों में लगी आग पिछले 76 साल बाद एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आई है। यहां की वांग फुक कोर्ट एस्टेट में आग लगने के बाद खड़ी खंडहर बहुमंजिला इमारत से शव मिलने का सिलसिला जारी है। हादसे में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। आग ने बांस की मचानों से ढकी 32 मंजिला 8 मीनारों को अपनी चपेट में लिया था। बुधवार दोपहर को नवीनीकरण के दौरान एक 32-मंजिला टावर के बाहरी बांस के मचान पर आग भड़क उठी थी, जिसने…

Read More

वाशिंगटन,28 नवंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार शाम को बताया कि वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में घायल नेशनल गार्ड की महिला सदस्य की मौत हो गई है। उन्होंने थैक्सगिविंग डे पर मृतक नेशनल गार्ड सदस्य और अमेरिकी सेना विशेषज्ञ 20 वर्षीय सारा बेकस्ट्रॉम को बेहद सम्मानित, युवा और शानदार इंसान बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि हमले में घायल एक अन्य गार्ड सदस्य, 24 वर्षीय एंड्रयू वोल्फ की हालत गंभीर बनी हुई है। बेकस्ट्रॉम के पिता गैरी बेकस्ट्रॉम ने बताया कि उनकी बेटी की चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनका इलाज संभव नहीं था।…

Read More