Author: tarun sardar

नई दिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र 2025 की शुरुआत सोमवार 1 दिसंबर से हो रही है. इससे पहले रविवार 30 नवंबर को संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सदन को सुचारूरुप से चलाने पर सहमति बनाने पर जोर दिया जाएगा. बता दें, शीतकालीन सत्र 2025 19 दिसंबर तक चलेगा. वहीं, कांग्रेस भी इसी दिन शाम 5 बजे पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक करने जा रही है. पार्टी सूत्रों से पता चला है कि यह बैठक सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ पर होगी. इस बैठक में कांग्रेस विंटर सेशन के…

Read More

विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश),28 नवंबर (आरएनएस)। दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवात दित्वाह के चलते मौसम बदल गया है. इस संबंध में आंध्र प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि श्रीलंका के तट के पास, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गंभीर दबाव का क्षेत्र, एक साइक्लोन में बदल गया है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि यमन ने इस साइक्लोन का नाम दित्वाह रखा है. पिछले छह घंटों में, साइक्लोन 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी से सटे दक्षिणी तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने हालात को देखते हुए…

Read More

उडुपी (कर्नाटक),28 नवंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा के एक दिवसीय दौरे पर हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी कर्नाटक के उडुपी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक रोड शो किया. उसके बाद वे उडुपी में श्रीकृष्ण मठ में लक्षकंठ गीतापारायण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और मंत्री बृहति सुरेश भी कार्यक्रम में शामिल रहे. प्रधानमंत्री मोदी लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम में शामिल हुए. यह एक भक्ति सभा है जिसमें 1,00,000 लोगों ने भाग लिए. इसमें स्टूडेंट्स, साधु, जानकार और अलग-अलग तरह के लोग थे. इन…

Read More

नईदिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। आज सुबह 8:00 बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दर्जनभर इलाकों में एक्यूआई 400 को पार कर गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। राजधानी के 39 में से 19 स्टेशनों पर एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया है। आज सबसे ज्यादा 436 एक्यूआई मुंडका में दर्ज किया गया। उसके बाद रोहिणी में 432, जहांगीरपुरी में 420 और आनंद विहार में एक्यूआई का स्तर 408 रहा।…

Read More

भोपाल,28 नवंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले 23 वर्षीय आरोपी सलमान उर्फ नजर को गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले 6 दिन से फरार था। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद उसे गोली मारकर पकड़ा गया। आरोपी सलमान के पैर में गोली लगी है। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सलमान को भोपाल के गांधी नगर में एक चाय की दुकान पर देखा गया था, जिसके…

Read More

नईदिल्ली,28 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद अब यहां सुरक्षा और सख्त करने की तैयारी है। इस इलाके में अब 200 और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पहले से ही 600 से ज्यादा कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम और लाल किला के आसपास की सीवर लाइन को भी सैनिटाइज किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां इसके लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ बैठक करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को हुए बम धमाके के बाद एजेंसियों ने कई हितधारकों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें कीं। इसके…

Read More