Login
Author: tarun sardar
रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने परिचित के घर से गहने चोरी करने के मामले में बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद शातिर युवक ने अपने एक परिचित के बंद घर से 15 लाख रुपये के गहने की चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जेवरात बरामद करते हुए बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने टॉयलेट मैन ऑफ उत्तराखंड रमेश भटेजा का उनके निवास पर जाकर उनका सम्मान किया। स्वच्छता के क्षेत्र में लम्बे समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर सभी ने उनकी सराहना की।
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। सेठपुर निवासी मनीष को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली परिसर में धरना दिया। इस पर कोतवाल ने उनसे बात की और 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। मनीष पुत्र मैनपाल निवासी सेठपुर की खेड़ी कला गांव के युवकों से रंजिश है। बीती 15 नवंबर की शाम उन्होंने लक्सर में मनीष पर फायरिंग की थी, जिसमें उसे दो गोलियां लगी थी। इस कारण वह एम्स ऋषिकेश में भर्ती रहा था। उसके पिता ने उज्जवल, आशु और काली के…
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट और रोटरी के सहयोग से बुधवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 9 से 26 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं व छात्राओं ने लाभ लिया। शिविर में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल और रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसीएम सुजाता आहूजा ने कोऑर्डिनेटर तथा डॉ. रमा भार्गव ने को-कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, स्काई वर्ड्स, मारवाड़ कन्या, जेके स्कूल, आनंद स्वरूप आर्य सहित डोडा कल्याणपुर और आसफनगर की महिलाओं और छात्राओं…
रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सुलेमान पुत्र मुस्तकीम निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली बिना नंबर प्लेट एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। चेकिंग के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। चुड़ीवाला मार्ग पर खेलपुर गांव के समीप मंगलवार रात फलदार आम के पेड़ों की रातों-रात अवैध कटाई कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही उद्यान विभाग और वन विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। कस्बे के मुख्य बाजार, बस अड्डा और अमर जवान चौक पर फैले अतिक्रमण को देखते हुए नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क मार्ग पर सब्जी फल के ठेले और अतिक्रमण के कारण रास्ता बाधित देख उन्होंने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए।
रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र राजेंद्रनगर स्थित बंद एक घर में चोरी हो गई है। विजेंद्र त्यागी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के माध्यम से उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक सप्ताह पहले परिवार के साथ शादी समारोह में कहीं गए हुए थे। बुधवार को वापस आया तो देखा कि मकान का ताला टूटा मिला। कमरे के आलमारी का सामान भी इधर उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर से चांदी के सिक्के, सोने के जेवरात समेत 35 हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने कहा…
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा कलियर क्षेत्र के बाजुहेड़ी और गुम्मावाला माजरी में बुधवार को राज्य योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों का शिलान्यास विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया। लंबे समय से जर्जर पड़ी इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि यह सड़कें क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य योजना से निर्माण होने वाली ये सड़कें वर्षों से खराब स्थिति में थीं, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।…
रुडकी,19 नवंबर (आरएनएस)। झिडियान ग्रंट गांव में कुछ लोगों ने एक युवती के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीडि़ता की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। झिडियान ग्रंट गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उनकी पुत्री खेत में कुछ काम से गई थी। तभी गांव की कुछ महिला सहित कुछ पुरुष वहां पहुंचे और बेटी के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोप है कि उन्होंने बेटी के साथ…
