रुड़की,19 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सुलेमान पुत्र मुस्तकीम निवासी टोडा कल्याणपुर कोतवाली बिना नंबर प्लेट एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। चेकिंग के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

