Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बीते रोज एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 99 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन हुआ। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, माई भारत के स्वयंसेवक व स्कूली बच्चे शामिल रहे। सोमवार को विण स्थित एपीएस स्कूल तिराहे से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। जाखनी में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं ने शहीद हेमंत सिंह महर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर याद किया।
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। जौलजीबी मेले में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में बीते रोज कर्मियों ने लोगों को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को पुलिस विभाग की ओर से जनहित में जारी सीटिजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर के बारे में बताया। अंत में पुलिस ने लोगों को नशे के सेवन से शरीर में होने वाले बदलावों व हानियों के प्रति भी सचेत किया।
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। मूनाकोट विकासखंड के जीआइसी सेल में जिला बाल कल्याण समिति व एएचटीयू ने संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सोमवार को जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सीमांत में बाल विवाह व मानव तस्करी समाज के लिए घातक बनती जा रही है, कहा कि जनजागरूकता से ही इस पर रोक लगाई जा सकती है।
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। नगर के विजडम तिराहे में स्व.प्रकाश पंत स्मृति द्वार का शुभारंभ हुआ। सोमवार को पूर्व विधायक चंद्रा पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत व मेयर कल्पना देवलाल ने रिबन काटकर स्मृति द्वार का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक पंत ने कहा कि प्रकाश पंत ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया और हरसंभव योगदान दिया। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि प्रकाश पंत पिथौरागढ़ की आन-बान-शान थे। शहर के महत्वपूर्ण व्यक्ति के नाम पर आज स्मृति द्वार का निर्माण किया गया है।
पिथौरागढ़,17 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के ओर से संस्कृत स्पर्धा का आयोजन हुआ। स्पर्धा में खण्ड संयोजक के रूप में राजकीय इण्टर कॉलेज चौबाटी के प्रवक्ता योगेश राज व अध्यक्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डीडीहाट की प्रधानाचार्य कुसुम जोशी रही। इस दौरान नगर स्थित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। स्पर्धा का आयोजन कनिष्ठ वर्ग व वरिष्ठ वर्ग के मध्य किया गया। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को अकादमी के ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एपीएफ संतोष मेहता, भडग़ांव के प्रधानाध्यक महिमन सिंह खड़ायत…
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। आगामी दिनों में बढ़ती शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर से जन-जीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निकाय, विद्युत, जल संस्थान, चिकित्सा तथा आपदा प्रबंधन समेत सम्बंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को रात्रि में अलाव की व्यवस्था करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर आदि में विशेष निगरानी रखने को कहा गया। स्वास्थ्य…
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की ओर से विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष और सचिव शचि शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर रवींद्र नाथ पाठक ने की। विभागाध्यक्ष पारुल सक्सेना ने सचिव शचि शर्मा को बैज अलंकरण और शॉल प्रदान कर स्वागत किया। सचिव ने छात्रों को विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए कानून का सकारात्मक उपयोग आवश्यक है। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, टोल-फ्री…
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला खनन न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में खनन न्यास के तहत विभागों के प्रस्तावित कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में खनन न्यास से 3 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि को शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन विकास, खेल संवर्धन जैसे अनेक कार्यों में खर्च करने के प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि खनन न्यास की धनराशि को चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन विकास एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में ही व्यय किया जाएगा। इस बैठक में यह तय किया गया कि…
अल्मोड़ा,17 नवंबर (आरएनएस)। आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष तथा महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्म द्विशताब्दी के उपलक्ष्य में आर्य समाज अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि आयु के इस चरण में सुरक्षा, सम्मान और न्याय सभी का अधिकार है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल…
