Login
Author: tarun sardar
वाशिंगटन,05 अपै्रल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की एक अद्भुत तस्वीर जारी की है, जिसे आर्टेमिस 3 के चालक दल ने कैप्चर किया है। यह तस्वीर एक ऐसे विशिष्ट भाग ओरिएंटेल बेसिन की दुर्लभ झलक दिखाती है, जो लंबे समय से निगाहों से छिपा हुआ था। इस तस्वीर में चंद्रमा की डिस्क के दाहिने किनारे पर स्थित विशाल बेसिन दिखाई देता है और यह पहली बार है, जब इसे मानव आंखों द्वारा पूरी तरह से देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले केवल रोबोटिक अंतरिक्ष यानों ने ही चंद्रमा की इस दूरस्थ विशेषता की तस्वीर ली थी। यह…
तेहरान/ तेल अवीव। इजरायल की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने भी अमेरिकी विमान सी-130 को ढेर कर दिया है। सेना ने बताया कि पश्चिमी और मध्य ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मिसाइल ठिकानों, ड्रोन स्टोरेज और लॉन्च साइट्स को भी तबाह किया गया है। सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा…
वाशिंगटन,05 अपै्रल। अमेरिका ईरान पर हमले के लिए अपने सबसे आधुनिक हथियारों को तैनात करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने अपने जैस्म-ईआर (जॉइंट एयर-टू-सरफेस स्टैंडऑफ मिसाइल-एक्सटेंडेड रेंज) क्रूज मिसाइलों का लगभग पूरा भंडार पश्चिम एशिया में तैनात करवाया है। इन मिसाइलों को दुनिया के बाकी हिस्सों से हटाकर केवल पश्चिम एशिया में तैनाती के लिए लाया गया है। अमेरिका का ये कदम ईरान युद्ध में निर्णायक मोड़ की ओर इशारा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में इन मिसाइलों को प्रशांत क्षेत्र में स्थित भंडारों से हटाकर पश्चिम एशिया में शिफ्ट करने का…
तेहरान,05 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और समझौते के लिए ईरान को 48 घंटे की समयसीमा पर ईरान का जवाब आया है। ईरान ने इस अल्टीमेटम को ठुकराते हुए कहा कि ट्रंप बेबस और घबराकर धमकियां दे रहे हैं। ईरान ने ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियों का मतलब है कि तुम्हारे लिए भी नरक के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। खतम अल-अंबिया मुख्यालय के एक वरिष्ठ कमांडर ने ट्रंप की टिप्पणियों को एक बेबस, घबराई हुई, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कार्रवाई बताया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची…
वाशिंगटन,05 अपै्रल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने नवीनतम हमले में चेतावनी दी है कि समय तेजी से बीत रहा है और अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की उनकी समय सीमा का पालन नहीं करता है तो उन पर कहर टूट पड़ेगा। इससे पहले ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आशावादी रुख अपनाते हुए ट्रंप ने महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति मार्ग को फिर से खोलने की समय सीमा 10 दिन बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, याद रखें जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने…
वाशिंगटन,05 अपै्रल। अमेरिका ने एक ग्राउंड ऑपरेशन में अपने दूसरे पायलट को ढूंढ निकाला। ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका के एफ-15ई विमान को ईरान ने मार गिराया था। इस दौरान विमान के दोनों पायलट इजेक्ट करने में सफल रहे थे। एक पायलट को तत्काल अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू कर लिया था लेकिन दूसरे पायलट की तलाश जारी थी। वहीं ईरान की सेना भी लापता अमेरिका पायलट की तलाश कर रही थी और इनाम भी रखा था। इस बीच अलजजीरा की खबर के मुताबिक अमेरिका की सेना ने अपने एफ-15ई लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट को भी रेस्क्यू कर…
तेहरान,05 अपै्रल। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के इस्फहान केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। रविवार को इजरायल-अमेरिका ने 5वीं बार इस्फहान केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान द्वारा गिराये गए अमेरिका के एक एरक्राफ्ट समेत 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर के मलबे का वीडियो पहली बार सामने आया है। वीडियो में ईरान द्वारा इस्फहान में गिराये गए दोनों यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा हुआ और जलता हुआ साफ तौर पर दिखाई दिया है। इसमें अमेरिका के एक सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी मलबा जलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे ईरानी सेना का दावा सच…
आसनसोल,05 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं, जो राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा सीट से वे लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और इस बार भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों ही करोड़पति श्रेणी में आते हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी आय और संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है, जिससे उनके आर्थिक प्रोफाइल की स्पष्ट तस्वीर…
माल्दा,05 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के सामसी इलाके में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी सभा के दौरान एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के सामने अचानक ड्रोन उडऩे से सभा स्थल पर हड़कंप मच गया। इस घटना में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंकित कुमार पासवान, श्रीकांत मंडल और नूर अख्तर है, जो बिहार के कटिहार जिले के निवासी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सभा खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार हो…
0-पीएम ने कहा- इस राज्य में चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब करेंगे कूचबिहार,05 अपै्रल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के कूचबिहार के ब्रिगेड ग्राउंड रैली में दावा किया कि बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है। उन्होंने तृणमूल पर भ्रष्टाचार और भय की राजनीति का आरोप लगाया और भाजपा को भरोसे और विकास का विकल्प बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। पीएम ने कहा- टीएमसी के पापों का…
