राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नए प्रोजेक्ट का एलान किया है. 2022 में फिल्म ऊंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद सूरज बडज़ात्या एक बार फिर एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म लेकर दर्शकों के बीच लौट आए हैं. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के टाइटल के साथ, रिलीज डेट और लीड स्टार के नाम से भी पर्दा हटाया है.
राजश्री का चहेता किरदार प्रेम 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है. राजश्री प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई है.
राजश्री ने अपने नोट में लिखा है, हमारे पास एक अनाउंसमेंट है. इस नवंबर, राजश्री प्रोडक्शंस लिमिटेड, महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से, बड़े पर्दे पर एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहा है. सूरज आर. बडज़ात्या की निर्देशित इस फिल्म का टाइटल है – ये प्रेम मोल लिया. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं. यह हिमेश रेशमिया का एक म्यूजिकल है. थिएटर में 27 नवंबर 2026 को. तारीख याद रखें.
12 साल बाद सूरज बडज़ात्या और हिमेश रेशमिया भी एक बार फिर साथ आ रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म प्रेम रतन धन पायो थी. अब जब हिमेश रेशमिया ये प्रेम मोल लिया के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, तो एक चार्ट-टॉपिंग गाने की उम्मीदें काफी बढ़ जाती है. बता दें, सूरज बडज़ात्या की फिल्मों में संगीत एक बेहद अहम हिस्सा होता है.
आयुष्मान खुराना पहली बार प्रेम का किरदार निभाते दिखेंगे. आयुष्मान ने प्रेम की सादगी और मासूम शरारतों को, जो प्रेम की पहचान हैं, बहुत खूबसूरती से निभाते हुए दिखेंगे. उनके साथ जोड़ी में शरवरी हैं. यह उनकी पहली ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा. वह अपनी परफॉर्मेंस में राजश्री हीरोइनों की खूबसूरती, हिम्मत और दम दिखाती नजर आएंगी. आयुष्मान खुराना और शरवरी की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक होगा.
राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स की यह फिल्म दिवाली के बाद बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए उतरेगी. सूरज बडज़ात्या की निर्देशित यह प्रेम मोल लिया 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों का स्वागत करेगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

