गैंगवार, राजनीति और अपराध की दुनिया पर आधारित वेब सीरीज के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. क्राइम-थ्रिलर सीरीज रक्तांचल का तीसरा सीजन आखिरकार अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है. इस नए सीजन में एक बार फिर दर्शकों को पूर्वांचल के ठेकों पर कब्जे की खूनी जंग और सत्ता की बिसात पर खेले जाने वाले घातक खेल देखने को मिलेंगे.
सीरीज रक्तांचल सीजन 3 16 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. इसके डायरेक्टर रितम श्रीवास्तव हैं. दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में इस सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं. इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है. ये सीरीज पूर्वांचल के माफिया की असल कहानी पर बनी है. इसमें क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और करण पटेल जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित रक्तांचल ने अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन एक्शन से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है. शुरुआती सीजन में जहां विजय सिंह और वसीम खान के बीच सरकारी ठेकों और वर्चस्व की खूनी लड़ाई देखने को मिली थी, वहीं अब ये कहानी राजनीति के एक बड़े और अधिक खतरनाक खेल में बदल चुकी है.
इस नए सीजन में दांव और भी ऊंचे हो चुके हैं. लोकल पॉलिटिक्स, कोयला माफिया और निजी दुश्मनी के आपस में टकराने से कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. सत्ता हासिल करने और अपने विरोधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए किरदार किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. अगर आप क्राइम ड्रामा, दमदार डायलॉग्स और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो रक्तांचल सीजन 3 इस वीकेंड आपकी बिंज-वॉच लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

