भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायणÓ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म ‘रामायणÓ के ट्रेलर को ‘यूÓ सर्टिफिकेट दे दिया है। यह ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने से पहले पास किया गया है। सर्टिफिकेशन डिटेल्स के मुताबिक, यह ट्रेलर आमतौर पर आने वाले शुरुआती ट्रेलर से थोड़ा लंबा है। इसका एक वर्जन 4 मिनट 15 सेकंड का है।
सीबीएफसी की वेबसाइट पर फिल्म के एक और ट्रेलर का जिक्र भी है, जिससे पता चलता है कि दो वर्जन पास किए गए हैं। एक ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि दूसरा 4 मिनट का है। अभी यह साफ नहीं है कि डिजिटल रिलीज के लिए कौन सा वर्जन जारी किया जाएगा। दोनों को ‘यूÓ सर्टिफिकेट मिला है।
मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि ‘रामायणÓ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा। ट्रेलर लॉन्च का इवेंट नई दिल्ली में रखा गया है, जहां डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टार कास्ट के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।
‘रामायणÓ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

