फौजी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिससे यह आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई हैय इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, प्रभास ने अब एक शानदार पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है.
मेकर्स अपकमिंग फिल्म फौजी से प्रभास का फर्स्ट लुक जारी किया है, साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया है. जारी पोस्टर में प्रभास खून से लथपथ हालत में एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं; उनके आस-पास बेजान लाशें बिखरी हुई हैं और उन्होंने हाथ में बंदूक थाम रखी है. अ बटालियन हू फाइट्स अलोन ( टैगलाइन वाला यह पोस्टर एक्शन, कुर्बानी और बगावत से भरपूर एक जबरदस्त वॉर ड्रामा की ओर इशारा करता है.
यह पोस्टर फिल्म की जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाता है. इस दमदार पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, अज्ञातपर्व का अंत. बगावत की शुरुआत. फौजी दुनिया भर में 3 दिसंबर 2026 को बड़े पैमाने पर रिलीज होगी.
प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, विद्या बालन और राशी खन्ना की अनटाइटल्ड फिल्म से टकराएगी. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, अक्षय की यह फिल्म प्रभास की फिल्म रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फि़ल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं.
इस मुकाबले में अजय देवगन की फिल्म रेंजर भी शामिल है, जिसे जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म भी उसी दिन यानी 4 दिसंबर को रिलीज होने की तैयारी में है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों के बीच टक्कर होने की संभावना बन गई है. यह इंडियाना जोन्स जैसी एडवेंचर फिल्म है.
नु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म फौजी की कहानी आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. उम्मीद है कि इस फिल्म में इतिहास, देशभक्ति, रोमांस और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा, जिसमें प्रभास एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे.
इस फिल्म में फीमेल लीड रोल में इमानवी भी हैं, जो इस एक्ट्रेस के लिए एक अहम प्रोजेक्ट है. अनुभवी कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी इस बड़ी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं, जिससे इस महत्वाकांक्षी फिल्म का स्टार पावर और बढ़ जाता है.
मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, फौजी को इस प्रोडक्शन हाउस का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. प्रभास, पुष्पा के मेकर्स और सीता रामम के डायरेक्टर हनु राघवपुडी के बीच इस सहयोग ने फिल्म देखने वालों के बीच पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

