Author: tarun sardar

कोल्लम,23 जून(आरएनएस)। कोट्टाराकारा के मुक्कोलिमुक्कू में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक मिट्टी से भरा ट्रक बस स्टॉप से टकरा गया. इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. यह हादसा तब हुआ जब मिट्टी से भरा ट्रक बस का इंतजार कर रहे छात्रों के ऊपर पलट गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पांच लोगों को बचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय ट्रक मिट्टी से भरा था. मरने वालों में से एक की पहचान नीलेश्वरम के रहने वाले हरिलाल के तौर पर हुई है.…

Read More

नईदिल्ली ,23 जून(आरएनएस)। मशहूर गायक जुबीन गर्ग की आकस्मिक मौत का मामला अभी भी अनसुलझा है। ताजा अपडेट है कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर असम सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। बता दें, श्यामकानु उस नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक थे, जिसमें शामिल होने गायक सिंगापुर पहुंचे थे। सीआईडी की विशेष जांच टीम ने गायक की हत्या और साजिश के आरोपों में उन्हें अक्टूबर, 2025 में गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामकानु ने अपनी जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, क्योंकि गुवाहाटी हाई…

Read More

तेहरान,23 जून। अमेरिका के साथ समझौते के बाद स्विट्जरलैंड में पहले दौर की बातचीत में मौजूद ईरान की ओर से मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गलिबाफ पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण ईरान का होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ जो समझौता हुआ है, उसी के बनाए गए इंतजाम के तहत होर्मुज को पूरी तरह से ईरान ही संभालेगा। गलिबाफ ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रबंधन करेगा, उन कानूनों (समझौता) के हिसाब से और ईरान द्वारा बनाए गए इंतजामों के तहत। होर्मुज में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए, हम एक केंद्र…

Read More

पेरिस,23 जून। यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी कहर ढा रही है। फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में लोग लू से परेशान हैं। फ्रांस में लू के कारण अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक गर्म कार में फंसे 2 बच्चे भी शामिल हैं। फ्रांस समेत यूरोप के कई जगह तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। फ्रांस के शहर बोर्डो में तापमान बढ़कर 41.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि पोइटियर्स में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण परिवार की कार अत्यधिक गर्म हो जाने से…

Read More

नईदिल्ली,23 जून। भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच 26 जून से 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लॉर्कन टकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम के नए कप्तान होंगे। 29 साल के टकर ने अपना पहला मैच 2016 में खेला था। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डाल लेते हैं। मैथ्यू हॉलार्ड और जाय मूंद्रा को पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं, रूबेन विल्सन अभी तक…

Read More

नईदिल्ली,23 जून। मिस्र फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत के 92 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। उसने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-जी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। 1934 में अपना पहला विश्व कप करने वाली मिस्र टीम की यह फुटबॉल के महाकुंभ में पहली जीत है। इस जीत के बाद मिस्र के खिलाडिय़ों ने बेहद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। मैच की शुरुआत को देखकर लगा नहीं था कि मिस्र का 92 साल काउसकी पहली जीत का सूखा…

Read More

नईदिल्ली,23 जून। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने पहली बार युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को दल में शामिल किया है। वहीं, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी 2026 टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं थे। ब्रायडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब…

Read More

नईदिल्ली,23 जून। अर्जेटीना फुटबॉल टीम के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी की इस उपलब्धि ने उनके शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रिया फुटबॉल टीम के खिलाफ 38वें मिनट में गोल दागकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं। मेसी ने फीफा विश्व कप में अपना 17वां गोल दागकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे…

Read More

नईदिल्ली,23 जून। फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के नायक एक बार फिर लियोनल मेसी रहे, जिन्होंने 38वें मिनट में ऐतिहासिक गोल दागा और वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने 90+5वें मिनट में भी गोल किया। ऑस्ट्रिया की टीम का डिफेंस पूरे मुकाबले में खराब रहा। ऐसे में आइए मैच के रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। पहले हाफ में अर्जेटीना को शानदार मौका मिला, जब लाउतारो मार्टिनेज ऑस्ट्रिया के खिलाडिय़ों अलेक्जेंडर श्लागर और स्टीफन…

Read More

नईदिल्ली, 23 जून। कैब सेवा कंपनी उबर के शेयरधारकों ने कंपनी के निदेशक मंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी की तेज वृद्धि के लिए जानबूझकर नियमों के पालन और सुरक्षा उपायों में कमी की गई। मुकदमे में कहा गया है कि इस लापरवाही की वजह से कंपनी को कानूनी और नियामकीय जोखिमों का सामना करना पड़ा है। शेयरधारकों का आरोप है कि कंपनी ने ग्राहक सुरक्षा को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी। मुकदमे में कहा गया है कि उबर के नेतृत्व ने ग्राहक सुरक्षा और संरक्षण के लिए पर्याप्त…

Read More