नई टिहरी,13 नवंबर (आरएनएस)। भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाले भ्रम का भी तर्को के साथ मजबूती से जवाब देने की टिप्स दी गई। कहा कि कुछ लोग प्रदेश सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन के खिलाफ एजेंडा सेट कर नकारात्मक बातें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी नजर रखने की जरूरत है। वीरवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक गौरव ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने फेसबुक,इंस्टाग्राम,एक्स,वट्सएप, सरल एप,नमो एप,गुरूक समेत अन्य प्लेटफार्म की जानकारी दी। कहा कि जनता तक अपनी बात को आसानी से पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की जानकारी हर कार्यकर्ता को होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के पेज,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं सोशल मीडिया प्लेटफार्म को फॉलो करने पर जोर दिया। सोशल मीडिया के जिला संयोजक रविंद्र चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां,पार्टी से संबंधी जानकारी को भी सोशल मीडिया में साझा करनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से लेकर अन्य कार्यक्रमों भी फॉलो करना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री बलवंत रावत,जयेंद्र सेमवाल,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,जयेंद्र पंवार,सुनील राणा,मनोज रमोला,शांति खंडूरी,राखी राणा,आरती सेलवान आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

