साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मा इंटी बंगारम ने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की इस सफलता पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु खुशी से झूम उठी हैं.
12 जुलाई को सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म के 100 करोड़ी बनने पर उनका रिएक्शन दिखाया गया है. वीडियो में सामंथा के पति राज उनसे पूछते हैं कि क्या वह वीडियो में कुछ मजेदार देखना चाहती हैं, और वह हां कहती हैं.
वह उन्हें एक आईपैड देते हैं, और जैसे ही वह उसे अनलॉक करती हैं, फिल्म की दुनिया भर की कमाई देखकर वह हैरान रह जाती हैं. बेहद खुश सामंथा मुस्कुराते हुए उनसे कहती हैं, हमने 100 करोड़ का कलेक्शन किया.
इस रिएक्शन को साझा करते हुए सामंथा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, मा इंटी बंगरम के रिलीज होने से पहले, मुझे याद है कि मैं एक ही बात को लेकर बहुत सोचती रहती थी: क्या लोग इस फिल्म के बारे में बात भी कर रहे थे? क्या जो चीजें हम रिलीज कर रहे थे, वे लोगों तक पहुंच रही थीं? क्या उन्हें पता था कि ऐसी कोई फिल्म आ रही है?
एक एग्जिबिटर के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है, मेरे एक दोस्त ने बी सेंटर के एक एग्जिबिटर को फोन किया. उसे पता नहीं था कि मैं भी सुन रही हूं. मेरे दोस्त ने पूछा, आप मा इंटी बंगरम के बारे में क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है, इसकी ओपनिंग कैसी होगी? एग्जिबिटर ने बिना सोचे-समझे जवाब दिया. कोई हीरोइन वाली फिल्म क्यों देखेगा? अगर वह किसी बड़े हीरो की फिल्म में हो, तो ठीक है. लोग उसे उसके ग्लैमर के लिए जानते हैं. लेकिन हीरोइन के लीड रोल वाली फिल्म? कौन देखने आएगा? कोई नहीं. मा इंटी बंगरम के रिलीज होने से पहले लोगों की यही सोच थी.
उन्होंने आगे लिखा है, मुझे लगता है कि असली बदलाव तभी आता है जब कोई रिस्क लेने को तैयार हो. ज्यादातर समय, उन रिस्क का फायदा नहीं मिलता. लेकिन कभी-कभी, वे काम कर जाते हैं. हमारे मामले में, यह काम कर गया. और मुझे उम्मीद है कि यह किसी बड़ी चीज की शुरुआत है. मुझे उम्मीद है कि अगली बार जब कोई बी या सी सेंटर के एग्जिबिटर को फोन करके किसी फ़ीमेल-लीड फिल्म के बारे में पूछेगा, तो जवाब तुरंत ना में नहीं होगा. शायद जवाब हो, देखते हैं. क्योंकि सच तो यह है कि हमें कभी पक्का पता नहीं चल पाएगा.
इससे पहले मा इंटी बंगारम के मेकर्स ने एक पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का 100 करोड़ी वाला पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, मां इंटी बंगारम के लिए गोल्डन सेंचुरी. मां इंटी बंगारम ने दुनिया भर में 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फीमेल लीड तेलुगु फिल्म बनकर इतिहास रच दिया.
मां इंटी बंगारम ने साउथ में फीमेल लीड रोल वाली फिल्मों के लिए इतिहास रच दिया है, क्योंकि इसने अपने बजट से 300 प्रतिशत से ज्यादा कमाई की है. यह ऐसी पहली तेलुगु फिल्म भी है जिसमें मुख्य भूमिका में सिर्फ एक महिला है और जिसने यह मुकाम हासिल किया है. इसमें गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी, श्रीमुखी और आनंद भी हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

