अलग-अलग जॉनर की फिल्म हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म ‘हकÓ, ‘जटाधराÓ और ‘गर्लफ्रेंडÓ जैसी फिल्मों का कलेक्शन काफी धीमा है। वहीं प्रेडेटर बैडलैंड्स, थामा, एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन भी लाखों में सिमट गया है। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ ने 6वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 12.90 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘हकÓ का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये है। अभी तक यह अपना आधा बजट ही वसूल कर सकी है।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधराÓ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी सिर्फ 5.14 करोड़ रुपये है। इस साउथ फिल्म में सोनाक्षी ने नेगेटिव रोल किया है।
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्सÓ ने शुरुआती दिनों में बढिय़ा कलेक्शन किया। लेकिन अब इसकी कमाई भी लाखों में सिट कर रह गई है। फिल्म ने 6वें दिन 9 लाख रुपये ही कमाए हैं। ‘प्रेडेटर बैडलैंड्सÓ की कुल कमाई भी 12.15 करोड़ रुपये है।
रश्मिका मंदाना की फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन अब भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म ने 6वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही कुल कलेक्शन भी 10.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रिलेशनशिप, लव स्टोरी को अलग ही अंदाज में दिखाया गया है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामाÓ को सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 23वें दिन में आकर 45 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कलेक्शन 132.60 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया। अब तक फिल्म अपना बजट नहीं वसूल कर सकी है।
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियतÓ भी ‘थामाÓ के साथ रिलीज हुई। इस फिल्म ने 23वें दिन में आकर 55 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

