अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को लेकर छाए हुए हैं। सनम तेरी कसम के बाद इस फिल्म में अभिनेता को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। ताजा खबर है कि फिल्म के निर्देशक मिलाप जवेरी के साथ, हर्षवर्धन एक और एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
अभिनेता हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ में उन्होंने लिखा, मुझे मिलाप सर की स्क्रिप्ट पर भरोसा है, अगर वो मुझे कोई कहानी देंगे, तो मैं बिना सोचे उसे साइन कर लूंगा। तस्वीर में अभिनेता को एक डायरी पकड़े देखा जा सकता है। उनकी पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक मिलाप ने लिखा, मैंने तो ऑफर दे दिया है मेरे दोस्त! और जवाब तो हां ही रहेगा, वो भी पक्की वाली।
‘एक दीवाने की दीवानियतÓ में हर्षवर्धन राणे के इमोशनल किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म की सफलता के बाद मिलाप जवेरी और राणे की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक्शन, इमोशन और देसी तड़के से भरपूर होगी, बिल्कुल वैसी ही जैसी मिलाप की पिछली फिल्मों की पहचान रही है।
मिलाप जवेरी के प्रोजेक्ट के अलावा, हर्षवर्धन राणे कई और बड़े प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। खबर है कि उन्हें एकता कपूर की आने वाली गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के लिए भी एप्रोच किया गया है। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर यूनिवर्स की तरह बनाई जा रही है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और ग्रे शेड वाले किरदार दिखेंगे। माना जा रहा है कि राणे इस फिल्म में एक गहरे और जटिल किरदार में नजर आएंगे, जो उनके करियर का नया टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
इसके अलावा, हर्षवर्धन ने हाल ही में निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म ‘सिलाÓ की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म वियतनाम में शूट की गई और इसमें उनके साथ अभिनेत्री सादिया खातिब नजर आएंगी। ओमंग कुमार के निर्देशन में यह फिल्म भावनात्मक और रहस्यमयी कहानी पर आधारित बताई जा रही है।
फैंस के लिए खुशखबरी यह भी है कि 2016 की हिट रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसमÓ का सीक्वल भी तैयार हो रहा है। इस फिल्म ने हर्षवर्धन को युवाओं के बीच जबरदस्त पहचान दी थी। अब इसका दूसरा भाग बनने की खबर से उनके चाहने वाले फिर से रोमांस के रंग में डूबने को तैयार हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

