० उद्योग मंत्री देवांगन और राज्यसभा सांसद श्रीदेवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण
कोरबा, 14 नवम्बर (आरएनएस)। देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विषिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ षासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया। उन्होंने बादाम के पौधे रोपित कर पौधे के सुरक्षा पर विषेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव भी उपस्थित थी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

