0 ईडब्ल्यूएस एलआईजी भवनों के विक्रय के लिए बदले नियम
रायपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी उत्सव 15 नवंबर से ही शुरू होगा।
महानदी मंत्रालय में कैबिनेट ब्रिफिंग के दौरान पत्रकारों से चर्चा करके हुए उन्होंने बताया कि धान खरीदी की अधिकृत तिथि 15 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लीगई है। जब पत्रकारों ने उनका ध्यान आकर्षित कराया कि 15-16 को अवकाश होने के कारण खरीदी 17 नवंबर से होगी। तब अरूण साव ने कहा कि धान की अधिकृति तिथि 15 नवंबर है। ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ कें धान खरीदी के विरोध में प्राथमिक सहकारी समितियों ने कर्मचारी हड़ताल पर जाने की धमकी दे चुकें हैं।
अटल दीनदयाल, मुख्यमंत्री आवास के भवनों की बिक्री के लिए नियमों की संसोधन
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि राज्य में मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति प्रदान की गई। ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी। ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (क्चह्वद्यद्म क्कह्वह्म्ष्द्धड्डह्यद्ग) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी। इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णत: संचालन और विकास कार्यों हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाडिय़ों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा।
आर. शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

