0 युवाओं को बेहतर मंच मिले क्रिकेट में
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। शहर में चौमुखी विकास की सौगात देते 92.22 लाख रुपए की विकास कार्यों का शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत लोकार्पण व भूमिपूजन किया। शहर में युवाओं को क्रिकेट में बेहतर मंच मिलें जिसमें हमारे युवा साथी खेल भावना के साथ खेलकर खेल भावना का विकास हो । इसी तारतम्य में शहर के इंदिरा स्टेडियम में बाक्स क्रिकेट का विधिवत भूमिपूजन किया गया। डीएमएफटी मद से लागत 19.95 लाख रुपए एवं बस्तर क्लब में बाक्स क्रिकेट लागत 17.27 लाख रुपए की लागत से भूमिपूजन किया गया। वहीं शहर के कोर्ट तिराहा चौक में जलभराव से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन मद से 30 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव,महापौर संजय पांडे एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। वहीं शहर के वीर सावरकर भवन रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया गया । वीर सावरकर भवन का रिनोवेशन कार्य लागत 25 लाख की लागत से बेहतर तरीके से विकास कार्य किया गया है । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। शहर विकास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। देव ने कहा युवाओं को बाक्स क्रिकेट के माध्यम से बेहतर प्लैटफॉर्म मिलेगा। इंदिरा स्टेडियम एवं बस्तर क्लब में बाक्स क्रिकेट का कार्य प्रारंभ होगा। जिसका निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण होकर शहरवासियों को सौगात मिलेगा। बाक्स क्रिकेट से सभी को क्रिकेट में बेहतर मंच मिलेगा। वहीं शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए हमारी सरकार का संकल्प की जनता को मूलभूत सुविधा देना जिसमें जलभराव की समस्या को दूर करने में कोर्ट तिराहा चौक में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। साथ ही शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने और पुलिया निर्माण कार्य किया जायेगा। देव ने कहा क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा। वही वीर सावरकर भवन का रिनोवेशन बहुत ही बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। शहर की जनता को सांस्कृतिक, सामाजिक व अन्य संस्थाओं को सुसज्जित व आधुनिक भवन उपलब्ध होगा। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है।
वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के दूरगामी सोच का परिणाम शहर में हर क्षेत्र में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें क्रिकेट बाक्स,पुलिया निर्माण एवं वीर सावरकर भवन रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। संजय पांडे ने कहा शहर में जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं।
लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी,एम आई सी सदस्य निर्मल प्रसाद पानीगाही , योगेन्द्र पांडे,संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा,संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी,आशा साहू , उर्मिला यादव, कुबेर देवांगन,एवं मनोहर तिवारी,राजेश श्रीवास्तव, आर्येंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,अविनाश श्रीवास्तव,राजपाल कसेर, परेशताटी,योगेश, पंकज आचार्य,नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज,निगम के अधिकारी,कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

