सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय से शुक्रवार को किसानों को ‘फॉर्मर रजिस्ट्रीÓ के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहनों को गांवों में रवाना किया गया। जयसिंहपुर उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। यह प्रचार वाहन जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गांवों और गलियों में घूम-घूमकर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य किसानों को इस प्रक्रिया से जुडऩे के लिए प्रेरित करना है।वर्तमान में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण किसान कम संख्या में फॉर्मर आईडी बनवा रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए कृषि विभाग के कर्मियों की मौजूदगी में तीन जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया।उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के बिना अब किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की भूमि आधार से लिंक होने और एक आईडी बनने से उन्हें विभिन्न विभागों की योजनाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य का सीधा और त्वरित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बार-बार अभिलेख उपलब्ध कराने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। उपजिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में फॉर्मर आईडी बनवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि दुर्गेश वर्मा, मनीष कुमार सिंह बीटीएस सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

