सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। डॉ.भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल बघराजपुर के द्वारा बुधवार को ग्राम कारेबन तहसील जयसिंहपुर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमेंद्ब डॉ.भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल हास्पिटल के संचालक डॉ.सुभाष गौतम फिजिशियन, डॉ.आदर्श सहाय सर्जन, डॉ. विकास गौतम फिजिशियन डॉ.आर.ए.रत्नाकर वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ.भीम रतन डेंटिस्ट, डॉ.एकता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ.भारती स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के द्वारा 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से सभी मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ ही खून जांच व दवा वितरण किया गया। कैंप में मुफ्त खून जांच के लिए एस ए पैथोलॉजी द्वारा व्यवस्था की गयी। विशेष सहयोग में राजेश गौतम का सराहनीय योगदान रहा। दवा वितरण में फार्मासिस्ट शिवकुमार गौतम व फार्मासिस्ट आभाष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मरीजों के रजिस्ट्रेशन व डॉक्टरों की सहायता में नर्सिंग स्टाफ अर्चना एवं संध्या का सहयोग रहा।कार्यक्रम का आयोजन कुंवर अनुराग सिंह (अंकित) पूर्व प्रत्याशी ग्राम प्रधान कारेबन, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप कुमार गौतम ,संदीप सिंह (हि यु वा) एवं अन्य आयोजक सहयोगी हरिओम सिंह , शिवम सिंह,संजय सिंह, चंदन सिंह, अनिल प्रजापति, कन्हैया मौर्या, जितेन्द्र प्रताप सिंह, राजकरण, रामचरण आदि लोगों का सहयोग रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

