बल्दीराय/सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के एसएसबी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल भवानीगढ़ में शुक्रवार को बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में बच्चों द्वारा लगाई गई विविध स्टॉलों ने बाल दिवस के कार्य क्रम को और रोमांचक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार यादव, सुरेन्द्र मिश्रा एवं अजय पांडेय ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने मुख्य अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यस बी यादव, प्रीति सिंह, तनु मिश्रा, प्राची मिश्रा, प्रियंका उपाध्याय, साक्षी, साधना, सलोनी उपाध्याय, तथा प्रबन्धक उमा पांडे एवं बालकृष्ण पांडे सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।मेले के दौरान बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा देखते ही बन रही थी, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और आकर्षक रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

