सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर के दोनों परिसरों सीताकुंड स्थित महिला परिसर एवं पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी के अध्यक्षता में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्Ó गीत गायन हुआ एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्Ó की रचना बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1875 में की गई तथा 24 जनवरी 1950 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद द्वारा संविधान सभा में इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

