सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। भदैया ब्लॉक के हरिपुर बनवा गांव में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्री आलोक शास्त्री जी ने विदुर चरित्र की कथा सुनाते हुआ कहा पत्रम पुष्पम फलम तोयम यो में भक्तया प्रयक्छते ” अर्थात् प्रभु को प्रेम से यदि फूल और पत्ते भी अर्पण किए जाय तो भगवान बड़े ही प्रेम से ग्रहण करते है । कथा में आगे कपिल देवहूती संवाद का वर्णन बड़े ही भाव से किया। कथा व्यास ने ध्रुव की दृढ़ तपस्या के विषय में बताते हुए कहा की जब संकल्प पवित्र हो और ईश्वर में अटल विश्वास हो तो असंभव भी संभव हो जाता है ध्रुव चरित्र हमे सिखाता है की किसी भी परिस्थिति में हमे हार नहीं माननी चाहिए।
कथा में जब भजन सन्तन के संग लाग रे तेरी अच्छी बनेगी गाया तो पूरा पंडाल भक्ति के रस में सराबोर हो गया।
कथा में प्रमुख रूप से श्री संतोष कुमार मिश्रा प्रिंसिपल जीआईसी पन्ना टिकरी, विजय पाल तिवारी, सुभाष तिवारी अधिवक्ता, ओम प्रकाश मिश्रा अधिवक्ता, कुलदीप वर्मा अधिवक्ता, मुकेश तिवारी, राम यज्ञ उपाध्याय, पडि़त दयाराम पांडे, राम दयाल शुक्ला बाबा ढाबा योगेश तिवारी दिनेश मिश्रा सहित सैकड़ो लोगो ने व्यास पीठ की आरती की। कथा आयोजक डॉ अशोक मिश्रा ने बताया कि कथा प्रतिदिन 2 बजे से 6 बजे तक होती है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

