सुल्तानपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। शासन के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार एवं लेखपाल राघवराम ने शुक्रवार को बल्दी राय बाजार स्थित पाल जनसुविधा केंद्र सहित कई केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र का संचालन निर्धारित नियमों के विपरीत पाया गया,जिसके बाद नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि केंद्र संचालक के खिलाफ प्रचलित नियमों के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार के जन सुविधा संचालको में हड़कंप मच गया है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

