जौनपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। लाइनबाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को मनचलों ने अश्लील इशारे व फब्तियां कसने लगे।शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दिया।महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 31 अक्टूबर की शाम वह अपने घर के किचन में खाना बना रही थी। उसके गांव के ही तीन मलचले युवक उसके किचन के खिड़की के पास आकर अश्लील इशारे करते हुए अश्लील बाते शुरू कर दिया।तब महिला ने अपने पति को आवाज लगाई। जब पति दौड़ा हुआ आया तब तक तीनों मलचले युवक वहां से भाग गए। उन्होंने डायल 112 को सूचना दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर आयी और तीनों युवकों को थाने ले गयी।शाम होने के बाद उन्हें छोड़ दिया। आरोप है कि थाने से छूटने पर वे तीनों युवक पुन: महिला के घर गये और उसे अब जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां भी दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला की तहरीर के अनुसार केस को दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

