जौनपुर 14 नवंबर (आरएनएस ) सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सदर विधानसभा द्वारा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत एकता यात्रा खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सिद्धिकपुर स्थित राजहंस लान सै ढोल मजीरा, गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यह एकता यात्रा राजहंस से चलकर कुत्तूपुर चौराहे होते हुए विष्णु मोटल शंकरमंडी पहुंचा एकता यात्रा कोतवाली थोड़ा आगे बढऩे पर उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों ने एकता यात्रा माल्यार्पण कर स्वागत किया, एकता यात्रा का व्यापारी बन्धुओ घर छत सै पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, ।जोगियापुर में निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा एकता यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया एकता यात्रा जोगियापुर से होते हुए कलेक्ट परिषर पर पहुंची, जहाँ एक जनसभा का आयोजन था। कलेक्ट्रेट परिषर मे स्थापित सरदार बल्लभभाई पटेल प्रतिमा का खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद कि अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया, जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा की सरदार पटेल का योगदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।मनीष श्रीवास्तव, सुनील यादव मम्मन, राजकेसर पाल, अजय सिंह, श्यामबाबू यादव, कृष्ण कुमार जयसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, धनजय सिंह, प्रशांत सिंह, उपेंद्र मिश्रा, अजय यादव, अंजना , माधुरी गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, मिलन, आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

