जौनपुर 14 नवंबर (आरएनएस)। लोककल्याण और अध्यात्म के मार्गदर्शक ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेशचंद्र तिवारी गुरुजी की जयंती समारोहपूर्वक एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊंचगांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमंत्रों के उच्चारण और देवपूजन से हुआ, जिसके पश्चात सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गुरुजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेशचंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि डॉ. रमेश तिवारी का जीवन समाजसेवा और मानवता की भावना को समर्पित रहा। गरीब, दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका स्वभाव था। परोपकार उनके जीवन का आधार रहा, इसी कारण वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है, जो पूज्य गुरुजी का स्वप्न था। समाज का बहुमुखी विकास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।डॉ. राकेशचंद्र तिवारी ने कहा कि देवपुंज गुरुजी ने सेवा और परोपकार को जीवन का मूलमंत्र बना लिया था। वे सदैव मन, वचन और कर्म से लोकसेवा में रत रहे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

