जौनपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस द्वारा एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के तहत बदलापुर के उ0नि0 रामसमुझ सिंह अपने सहयोगियों के साथ घनश्यामपुर- खुटहन मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे कि दौरान मोटरसायकिल सवार नीरज गौतम पुत्र अमरबहादुर निवासी ग्राम रामनगर पहिया थाना खुटहन को पकडा गया तलाशी से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस . बरामद हुआ । जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

