जौनपुर 14 नवंबर (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिन्यूएबल एनर्जी एवं प्रो. राजेन्द्र सिंह भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एडवांस्ड मटेरियल कैरेक्टराइजेशन टेक्नीक्स विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग वर्कशॉप का शुक्रवार को आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय को प्राप्त डीएसटी-पर्स परियोजना की एसएसआर गतिविधियों के अंतर्गत हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शोध और नवाचार की गुणवत्ता को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक उपकरणों के उन्नत प्रयोग को समझना और व्यावहारिक कौशल विकसित करना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह ने यूवी-विजिबल एवं एफटीआईआर स्पेक्ट्रोस्कोपी की संरचना, कार्यप्रणाली और मटेरियल कैरेक्टराइजेशन में उनके अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, प्रतिभागियों को आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगात्मक महत्व से भी अवगत कराया। डॉ. पुनीत धवन, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. रमांशु सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

