*शिविर में ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवाओं की जानकारी किया गया जागरूक
मडि़हान, मीरजापुर 14 नवंबर (आरएनएस)। मडि़हान के तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खुटारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक न्यायालय से आए हुए पीएल वी पंकज कुमार द्वारा लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता हेतु विभिन्न प्रावधानों को सूचना पुस्तिकाओं व कानूनी साक्षरता सामग्री आदि का वितरण कर गुमशुदा बच्चों से संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग पर विशेष चर्चा किया गया। इसी के साथ पास्को अधिनियम के तहत पीडि़तों के संबंध में अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इस दौरान मडि़हान थाना से एसएसआई राजेश सिंह, अरुण कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल वीरभद्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल ईशा यादव व पीएलवी मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी सिंह पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

