*गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक चालक का ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा उपचार
ड्रमंडगंज, मीरजापुर 14 नवंबर । क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित रतेह गांव में बीते गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरूवार शाम को प्रयागराज जिला निवासी बाइक चालक रविन्द्र सिंह की मंडलीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढिय़ा बयालीस गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र सिंह बाइक से क्षेत्र के मझिगवां गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही रतेह गांव स्थित शिव पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे मड़वा धनावल गांव निवासी 20 वर्षीय रवि वर्मा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस से पीएचसी हलिया भेजवाया। दोनों बाइक सवारों की गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जहां गंभीर रूप से घायल रविन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक चालक रवि वर्मा का वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है जिसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि रतेह गांव में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल प्रयागराज जिला निवासी बाइक चालक रविन्द्र सिंह की उपचार के दौरान मंडलीय चिकित्सालय में मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

