*पिता की पुण्यतिथि पर 101 टीबी रोगियों को गोंद लेकर स्वास्थ्यकर्मी ने दिया क्षय रोगियों से भेदभाव न करें रोग से करें बचाव का संदेश
*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में साक्षी बने ग्रामीण
*टीबी रोग के लक्षण और बचाव के संदर्भ में दी गई जानकारी
मीरजापुर 14 नवंबर (आरएनएस)। समाज में जागरूकता एक सशक्त माध्यम होता है, यही जागरूक विभिन्न रोगों से पीडि़त लोगों के प्रति भी होना चाहिए। ख़ासकर किसी बीमारी, रोग से प्रभावित व्यक्ति के मामले में तो जागरुकता के साथ ही सद्व्यवहार का भाव होना चाहिए, यानी रोगी नहीं रोग से भेदभाव होना चाहिए। उक्त बातें मीरजापुर जनपद के चुनार नगर स्थित गांधी पार्क में आयोजित टीबी मरीजों को गोंद लेने के पश्चात पोषक पोटली भेंट करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किए हैं। बता दें कि क्षय विभाग में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा 13 नवंबर 2025 को अपने पिता स्वर्गीय शिवमूर्ति यादव के स्मृति में टीबी रोग से प्रभावित 101 मरीजों को पोषण पोटली भेंट कर गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने पिता की पुण्यतिथि को अनोखे ढंग से टीबी प्रभावित लोगों के बीच उन्हें गोंद लेकर
कर एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए लोगों से अपील की गई की आप सभी कहीं भी किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षणों से यदि प्रभावित पाए हैं तो उन्हें देश हित में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक जांच इलाज हेतु भेजने का प्रयास अवश्य करें, ताकि हमारा देश टीवी मुक्त देश हो सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा द्वारा लोगों से कहा गया कि इस रोग से अब घबराने, डरने की जरूरत नहीं है बस डॉक्टर के सुझाव से पूरे कोर्स को करने की आवश्यकता है। व्यक्ति पूरे कोर्स को करने के पश्चात निश्चित रूप से टीबी से मुक्त होता अपने को पाएगा। विशिष्ट अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि देश से टीबी को समाप्त करने के लिए सरकारी स्तर से हर प्रयास जारी है, लेकिन आवश्यकता है हम सभी को भी आगे आकर अपनी सहभागिता निभाने की। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में हमारे देश में टीबी रोगियों की संख्या अब काफी कम हो रही है। कार्यक्रम में लखनऊ स्वास्थ्य भवन से आए स्टेट टीबी ऑफिसर आनंद तिवारी द्वारा मौजूदा समय में सभी सरकारी नि:शुल्क सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अतिथि रूप में पहुंचे विंध्याचल मंडल के अपायुक्त डॉक्टर विश्राम द्वारा स्वर्गीय शिवमूर्ति यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए आयोजित कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में मौके पर मौजूद सभी अतिथियों द्वारा सतीश यादव के पिता की स्मृति में टीबी मरीजों के प्रति समर्पण भाव के लिए तथा आयोजन में सहयोगी भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन प्रबंधक शंकर रामचंद्र जी को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिर्जापुर के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुदीप सिंह, पीएचसी चुनार प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल, सर्वेश कुमार, गौरव पांडे, शमीम अहमद, दुर्गेश कुमार, हेमंत कुमार, अमित श्रीनेत, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रदीप कुमार, अखिलेश कुमार, श्यामू यादव, बीरबल, इफ्तिखार, प्रतीक आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

