मीरजापुर 14 नवंबर (आरएनएस)। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कंला गांव के अदवा नहर पर गुरूवार को शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक तथा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा रेफर कर दिया। हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी श्रीकांत मौर्य(30) किसी कार्य वश अदवा नहर के किनारे मार्ग से अदवा कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही अहुगी कला गांव के अदवा नहर पर पहुंचा की सामने से आ रहे थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी संदीप कुमार (17) की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा। जहां पर चिकित्सक रीना सिंह के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

