नवाबगंज में यातायात, मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन
दो इंटर कॉलेजों में संयुक्त कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। थाना नवाबगंज क्षेत्र में उ. प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा प्रयागराज चेयर मैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज प्रयागराज मे, यातायात पुलिस कमिश्नरेट तथा थाना नवाबगंज के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा विषयक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विपिन चंद्रा इंटर कॉलेज नाननसई एवं अजीत प्रताप इंटर कॉलेज शहाबपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, महिलाओं के सुरक्षा अधिकारों एवं डिजिटल जगत में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव, संतोष कुमार ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को गंभीर चिंता बताते हुए छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यवहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचना हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य है।
महिला उपनिरीक्षक शीतल वर्मा ने मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं साहसी बनने का आह्वान किया। उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव ने अपराध निरोधक दृष्टिकोण से पुलिस एवं जनसहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही अपराधों पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को गलत गतिविधियों से दूर रहने और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर इंद्रपाल वर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों को जीवन रक्षा का संकल्प बताया।
उत्कृष्ट सहयोग एवं समन्वय के लिए जिला अपराध निरोधक समिति व पुलिस विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। संतोष कुमार (सचिव, डी.सी.पी.सी. प्रयागराज), सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिन्हा, नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह, प्रधानाचार्य भरत चंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राम रूप, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, उप निरीक्षक रामचंद्र यादव, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, मासूक अली, महिला उपनिरीक्षक शीतल वर्मा, उप निरीक्षक अमित कुमार चौबे, उप निरीक्षक सुभम सिंह, उप निरीक्षक रिजवान अहमद, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल सौरभ सिंह, ट्रैफिक एस.आई. इंद्रपाल वर्मा, संदीप सोनी, अनिल विजय, संदीप शुक्ला एवं प्रदीप दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

