प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज, रेलगांव क्लब और चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एएनसी सेंट जॉन्स ने 38.1 ओवर में 150 रन (दिव्यांश 55, मोहम्मद फारिक अली 4/30, मोहम्मद अहसान अहमद 2/19) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 31.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन (मोहम्मद अली 71, अल्तमश 36 नाबाद, दिव्यांश 1/15, वैभव द्विवेदी 1/35) बना लिए। मैच में अरुण कुमार और रविंद्र आनंद अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।
रेलगांव मैदान पर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स क्लब ने 39 ओवर में 114 रन (अर्श 33, ओम गौड़ 32, आयुष्मान 5/27, जयवर्धन सिंह 2/33) बनाए। जवाब में रेल गांव क्लब ने 30.1 ओवर में चार विकेट पर 115 रन (मोहम्मद अकसम अली 33, उद्गम श्रीवास्तव 29 नाबाद, जन्मेजय त्रिपाठी 2/31, तनिष्क केसरवानी व आरुष पाल एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में विपिन यादव व विपिन केसरवानी अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। केपी कॉलेज मैदान पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में एक विकेट पर 243 रन (आदेश आदर्श 132 नाबाद, कुणाल यादव 66 नाबाद, वैसल त्रिपाठी 22, अंश राज शर्मा 1/39) बनाकर वाईएमसीए को 32.2 ओवर में 112 रन (सनी यादव 44, शारिफ अहमद 3/26, मोहम्मद समद 3/26, राजवीर शर्मा 2/06) पर समेट दिया। मैच में सुधीर सोनकर व हितेश श्रीवास्तव अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

