प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश अंडर-23 महिला टी-20 क्रिकेट टीम के संभावित खिलाडिय़ों का कैंप 16 नवंबर से कानपुर के कमला क्लब मैदान पर लगेगा। कैप में प्रयागराज की फलकनाज का चयन भी किया गया है। फलक को 15 नवंबर की शाम 6:00 बजे अपनी कलर किट के साथ कमला क्लब मैदान कानपुर में रिपोर्ट करने को कहा गया है। यह जानकारी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा ने दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

