प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और क्वाड स्पोट्र्स इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से 16 से 27 नवंबर तक प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला संगम प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. सुरेश द्विवेदी ने बताया कि नए कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

