63वीं पेंशन अदालत का आयोजन, मण्डलायुक्त ने शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में 63वीं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित मण्डलीय पेंशन अदालत में 28 पुराने एवं 22 नये वादों सहित कुल 50 वाद सूचीबद्ध थे, जिनकी सुनवाई करते हुये कुल 13 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया। मण्डलायुक्त ने शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने पेंशन अदालत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान निर्धारित समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समस्त परिलाभों का नियमानुसार समय से भुगतान कर दिया जाये। कहा कि सेवानिवृत्त हो जाने से पूर्व ही उनके देयकों के सम्बन्ध में नियमानुसार समय के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित कर देनी चाहिए, जिससे समय-सीमा के अन्दर ही सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर निदेशक, संयोजक पेंशन अदालत आस्था तिवारी, मुख्य कोषाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रत्यूष कुमार, अपर आयुक्त रत्नप्रिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ सम्बंधित पेंशनर उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

