प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। बाल दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को उपहार बांटे गए। यह आयोजन न केवल बच्चों के चेहरे पर खुशी लाता है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।
अध्यक्ष पवन जी श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के प्रति अपने स्नेहभावना के लिए , बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और उनके कल्याण के महत्व को उजागर करने का अवसर है। रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा ऐसी गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करती हैं और बच्चों के जीवन में खुशी और आशा भरती हैं।
कार्यक्रम में सचिव सचिन उपाध्याय, स्वाती निरखी, एकता जायसवाल , नेहा योगेश चौहान,आशीष चतुर्वेदी, गिरीश पांडे, उर्वी शर्मा, रोटरैक्टर पार्थ ममता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

