बाल दिवस पर विशेष फुटबॉल प्रतियोगिता
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा बाल दिवस पर दो दिवसीय विशेष फुटबॉल प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के फुटबॉल मैदान पर फ़ाइनल मैच में विष्णु भगवान रॉकर्स ने टाईब्रेकर में नॉर्दन वंडर को 3-2 से हराकर चैंपियन बनी।
फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया की इससे पहले लीग राउंड के दौरान सभी चार टीमों ने तीन तीन मैच खेले। लीग स्टेज में विष्णु भगवान रॉकर्स ने सभी मैच जीतकर छह अंको के सार्थ शीर्ष पर थी जबकि नॉर्दन वंडर चार अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही। सर्वाधिक अंकों के आधार पर टॉप की दो टीम ने फ़ाइनल में जगह बनाई। फ़ाइनल मैच के दोनों हाफ गोल रहित रहा। टाइब्रेकर में विष्णु भगवान रॉकर्स के हर्षित ओझा, श्लोक एवं कुमार अंश ने गोल किये जबकि नॉर्दन वंडर्स के वीर पाल, शुभांकर ही गोल कर पाए।
फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने विजेता की ट्रॉफी विष्णु भगवान रॉकर्स, उपविजेता ट्रॉफी नॉर्दन वंडर्स तृतीय पुरस्कार नॉर्दन वारियर्स एवं चौथे पायदान पर समाप्त किये विष्णु भगवान थंडर को सांत्वना पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी हर्षित ओझा जिन्होंने पांच गोल किये को मिला जबकि इमर्जिंग खिलाड़ी (उभरता हुआ खिलाड़ी) का पुरस्कार रक्षित राज को मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

