बिरसा मुंडा की शौर्य को भाजपाइयों ने किया नमन
प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में मंडलीय स्तर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर जिला पंचायत सभागार में जन जाति गौरव अभियान के अंतर्गत जन जाति गौरव दिवस के रूप में जनजातीय शौर्य की शान धरती आबा बिरसा मुंडा भगवान विषय संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत गायन के साथ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में जनजाति लोगों की, और जल,जंगल जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ धनुष बाण उठाया। उन्होंने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को संदेश दिया कि हमारी धरती तो हमारा राज होगा। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित किया और जन जागरण की अलख जगाई और ईसाईयत धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, महापौर गणेश केसरवानी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने
कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की आवाज अग्रदूत और जनजाति अस्मिता के प्रतीक है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जन जाति की शान थे जिसे जनजातीय भाईयों ने धरती आबा कहकर पुकारा।
इसके अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, शशि वाष्र्णेय, संयोजक पवन गौतम ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जनजाति महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने आए अतिथियों को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया इस अवसर पर बिरसा मुंडा जी के जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन और लघु नाटिका की गई प्रस्तुति की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेश पांडे ने किया।
कार्यक्रम में प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, गंगा पार, यमुना पार और प्रयागराज महानगर भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसके अलावा कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी,पवन गौतम, रामलोचन साहू, विजय श्रीवास्तव, वंदना सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा आशीष द्विवेदी विवेक मिश्रा, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलुवलिया एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

