कुशीनगर, 14 नवम्बर (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवां, पडरौना, कुशीनगर के इकाई स्थल के सम्पर्क मार्ग के पक्का निर्माण, चौडीकरण मामला के संबंध में नगर पालिका पडरौना द्वारा उक्त कार्य हेतु दुबारा टेंडर जारी किए जाने की जानकारी दी गई। मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्?यूसर कं0लि0, सठियांव, फाजिलनगर के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग के संबंध में नगर पंचायत फाजिलनगर द्वारा कार्य योजना में शामिल करने के संबंध में आज ही सायंकाल को 4 बजे तक आख्या प्रस्तुत किए जाने हेतु सीडीओ द्वार निर्देशित किया गया। इसी प्रकार में0 बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजॉर्ट एन एच -28 भैंसहा के लंबित धारा 80 से संबंधित मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी कसया से वार्ता की गई तथा मामले के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। गुरु इंटर प्रेजेज, वार्ड न0 17 मणिपुरम, परसौनी मुकुंदहा कसया के इकाई स्थल के संपर्क मार्क का निर्माण कराए जाने के संबंध में नगर पालिका कुशीनगर द्वारा बताया गया कि सड़क का निरीक्षण कर स्टीमेट तैयार कर लिया गया है तथा पोर्टल पर टेंडर अपलोड किया जाना है जो आज ही कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मिनी औद्योगिक आस्थान, नदवां विशुनपुर, फाजिलनगर के अधिग्रहीत भूमि के गाटा नम्बर सुधार किए जाने के संबंध में उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि कार्य प्रक्रिया धीन है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। समीक्षा के दौरान अन्य मामलों के संबंध में कृत कार्यवाही से अवगत होने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अब तक कुल 177 आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से बैंकों को प्रेषित किए जाने के क्रम में बैंक वार लंबित आवेदनों के संबंध में समीक्षा कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कसया के गोला बाजार स्थित उद्योग विभाग की भूमि की पैमाईश के संबंध में उपायुक्त उद्योग द्वारा पैमाईश का कार्य पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी दी गई। जिसके क्रम में बाउंड्रीवाल का कार्य कराए जाने का निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए गए। उन्होंने अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जिला श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में श्रमिकों द्वारा आवेदन कराया जा रहा है तथा कन्या विवाह योजना, लेबर सेस, सहित अन्य योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों हेतु कन्या विवाह योजना के अंतर्गत निर्देशित किया की जो भी श्रमिक कार्यालय में आए उसका आवेदन ऑनलाइन कराते हुए उचित मार्गदर्शन किए जाएं। सीडीओ ने कहा कि हमारा कार्य शासन की कल्याण कारी योजनाओं का समाज के निचले पायदान तक पहुंचना व उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना।समीक्षा के दौरान सभी कार्यदाई संस्थाओं/उद्यमियों को निर्देशित किया कि कामगारों का भुगतान न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप की जाय तथा 18 वर्ष से कम आयु के कामगार न हों एवं अधिष्ठान में कार्यरत सभी का पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कामगारों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके लिए हम सबको लोगों के बीच जाना पड़ेगा। लोग हमारे पास न आएं । उन्होंने विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार कराए जाने का निर्देश दिए गए। इसी प्रकार व्यापार बन्धु की भी समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, डीएसटीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उद्यमी संघ के अध्यक्ष राम अशीष जायसवाल एवं अन्य उद्यमी व व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

