कुशीनगर, 14 नवम्बर (आरएनएस)। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं एवं आश्रितों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। कुल 30 सैनिक, विधवाओं, आश्रितों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएँ रखी गईं। जिनमें पेंशन से संबंधित प्रकरण, परिवारिक पेंशन, शिक्षा व चिकित्सा संबंधित मुद्दे, भूमि, विवाद संबंधी प्रकरण, वित्तीय देन दारियों से संबंधित समस्याएँ मुख्य रूप से शामिल रहा। सीडीओ ने सभी प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डिप्टी एसपी, डीएसटीओ, उपायुक्त उद्योग विभाग, पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमशुद्दीन अंसारी, कैप्टन दया शंकर पांडेय, नायक अनिल सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक, विधवाएं सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

