कुशीनगर, 14 नवम्बर (आरएनएस)। जिला प्रवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के तहत जनपद स्तर पर नवम्बर माह में विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्याम देवी पब्लिक स्कूल, रामकोला में लैंगिक आधारित हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज शेलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा लैंगिक आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभ कारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसके लाभ लेने एवं दिलाने का अनुरोध किया गया। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन की जिला कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा प्रदेश स्तरीय सभी हेल्पलाइनों जैसे 1090, 181, 112 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई और उनके उपयोग के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया। जागरूकता सत्र में महिला कल्याण विभाग की ओर से श्रीमती रीता यादव, प्रीति सिंह, वंदना कुशवाहा, विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ सहभागी रहे। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा पर ऑनलाइन शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के बारे में बताकर ऑनलाइन शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तक पहुंचने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

