कुशीनगर, 14 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना कोतवाली, स्वाट, साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने गुमशुदगी के मामले में हत्या का खुलासा कर हत्या के घटना में शामिल दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते 27 सितम्बर को आवेदक एजाजुल हक द्वारा अपने पुत्र गौस आलम (उम्र 26 वर्ष) के गुम होने की सूचना दिया। इस सूचना के आधार पर थाना को0 पडरौना पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। गमुशुदा के खोजबीन के क्रम में थाना पडरौना की पुलिस टीम, स्वाट, सर्विलान्स व साइबर थाना की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से गहन जांच की गई। जांच के दौरान घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्त अनमोल कुशवाहा पुत्र शम्भू कुशवाहा निवासी बसहिया बनवीरपुर थाना को0 पडरौना जिला कुशीनगर व राकेश यादव पुत्र मदन यादव निवासी जंगल बनवीरपुर गिरी टोला थाना को0 पडरौना कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त अनमोल कुशवाहा ने बताया कि वह एवं मृतक गौस आलम मिलकर आस्था हॉस्पिटल, बसहिया बनवीरपुर संचालित करते थे। हिसाब-किताब में विवाद के कारण गौस आलम उसे पैसा हेरफेर का इल्जाम लगाकर दबाव बनाता और बेइज्जत करता था। इससे परेशान होकर वह गौस आलम को रास्ते से हटाकर हॉस्पिटल हथियाना चाहता था। इसी रंजिश में बीते 23 सितम्बर की रात हॉस्पिटल में अकेले में उसने पेपर कटर (सूजा) से गौस आलम के गले पर वार किया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने साथी राकेश यादव को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को स्विफ्ट डिजायर वाहन यूपी 57 बीड़ी 6891 में रखकर सिसवा जंगल नहर के पास छिपाया। भ्रम फैलाने हेतु गौस आलम के मोबाइल से स्वयं को मैसेज भेजा तथा मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त सूजा को परसौनी कला नहर में फेंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्तो के खिलाफ मु0अ0सं0 640/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस एक्थाट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

