कुशीनगर, 14 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला सहित कुल 03 अभियुक्त मय आलाकत्ल चाकू के साथ मुकामी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 13 नवम्बर को थाना तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम बहिराबारी में दो पट्टीदारों के मध्य जमीनी विवाद में एक व्यक्ति राकेश आर्य पुत्र राज कोकिल आर्य सा0 बहिराबारी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर की मृत्यु होने के संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0स0 386/2025 धारा 103(1)/ 115(2)/ 352/351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज 14 नवम्बर को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा अभियुक्त रंजीत आर्या पुत्र छोटेलाल, छोटेलाल पुत्र स्व0 दुखी व एक महिला अभियुक्ता निवासी बहिराबारी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

