लखनऊ 14 नवंबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में एसआईआर द्वारा किया गया खेल अब देश के किसी भी राज्य—चाहे पश्चिम बंगाल हो, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश या अन्य जगह—पर दोबारा नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजि़श का भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी और पीडीए प्रहरी पूरी सतर्कता के साथ भाजपा की रणनीतियों को नाकाम करेगी, जैसे सीसीटीवी निगरानी करता है, वैसे ही उनका ‘पीपी टीवीÓ भाजपा के मंसूबों पर नजऱ रखेगा।अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि छल का दूसरा नाम है। उनके अनुसार भाजपा एक बेईमान पार्टी है, जो हर स्तर पर बेईमानी करती है और उसे न लोकलाज की परवाह है और न लोकतांत्रिक मूल्यों की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छल और बल के सहारे सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहती है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब भाजपा के असल चेहरे को पहचान चुकी है और पीडीए की चौकन्नी निगरानी में भाजपा की कोई भी रणनीति सफल नहीं होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

