0 कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का मनोबल
बीजापुर, 14 नवंबर (आरएनएस)। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन अवसर पर एक भावनात्मक और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खिलाडिय़ों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। यह क्षण खिलाडिय़ों और अधिकारियों दोनों के लिए सुखद और रोमांच से भरा रहा।
दो दिवसीय जिला स्तरीय इस आयोजन में जिले के चारों ब्लॉकों के दूरस्थ अंचलों से आए खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर मिश्रा ने आयोजन से पूर्व ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए थे कि खिलाडिय़ों के ठहरने, भोजन और पेयजल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसी क्रम में कलेक्टर स्वयं खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे और बच्चों के साथ भोजन कर न केवल व्यवस्था का जायज़ा लिया बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाया। अधिकारियों की इस आत्मीय पहल से खिलाडिय़ों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। यह दृश्य बस्तर ओलंपिक के उन खास पलों में शामिल हो गया जो प्रतिभागियों के मन में लंबे समय तक यादगार रहेंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया सहित जनप्रतिनिधि मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

